फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mahesh Yogi's birthday celebrated as Gyan Yuga Day

ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाया महेश योगी का जन्मदिन

Wed, 13 Jan 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Yogi's birthday celebrated as Gyan Yuga Day
महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में महेश योगी का जन्मदिन मनाते शिक्षक - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मंगलवार को महर्षि महेश योगी का जन्मदिन ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान महर्षि योगी के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महर्षि विद्या मंदिर समूह के अध्यक्ष ब्रम्हचारी गिरीश का संदेश पढ़कर सुनाया गया। कहा गया है कि वेदभूमि भारत के महान सपूत एवं संत महर्षि का मानना था कि हम सभी को अपने परिवार, समाज, राष्ट्र व विश्व की एक प्रबुद्ध एवं क्रमबद्ध इकाई बनना चाहिए।
विज्ञापन

वर्तमान में चारो ओर व्याप्त कठिनाइयों को देखते हुए हमें प्रबुद्ध एवं चेतना युक्त व्यक्तियों के समूहों की आवश्यकता है। इस लक्ष्य को पाने के लिए हमें भावातीत ध्यान, सिद्धि कार्यक्रम एवं योगिक उड़ान की आधुनिक तकनीकि महर्षि ने संपूर्ण समाज को प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने नए सत्र में विद्यालय में मानविकी संकाय और गंधर्व संगीत विभाग की स्थापना का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि महर्षि के आशीर्वाद से आने वाले साल में वह पूर्ण सफल होंगे। कार्यक्रम में स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed