फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lured by the desire for an iPhone, a minor stole jewelry worth 20 lakh from his teacher uncle's house.

Fatehpur News: आईफोन के लालच में नाबालिग ने शिक्षक चाचा के घर से चुराए 20 लाख के जेवर

Sun, 04 Oct 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Lured by the desire for an iPhone, a minor stole jewelry worth 20 lakh from his teacher uncle's house.
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी शिक्षक के घर से नाबालिग ने 20 लाख के जेवर चोरी कर लिए। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि मसवानी निवासी कारोबारी के बेटे रहमान और उसके दोस्त ऐरम ने आईफोन और रुपये का लालच देकर उससे चोरी कराई थी। पुलिस ने रहमान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ऐरम की तलाश जारी है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय में शिक्षक ने बताया कि उनका 14 वर्षीय भतीजा अक्सर घर आता-जाता है। 30 सितंबर की शाम वह पत्नी के साथ बाजार गए थे। लौटने पर लॉकर में रखे करीब 20 लाख रुपये के जेवर गायब मिले। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस पूछताछ में नाबालिग से मिली जानकारी के आधार पर रहमान को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

उसके कब्जे से मंगलसूत्र, चेन, ब्रेसलेट समेत कुछ जेवर बरामद किए गए। रहमान के पिता कय्यूम की लखनऊ बाईपास पर ऑटो पार्ट्स व टायर की दुकान है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि रहमान को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी ऐरम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed