{"_id":"5fa2fdc18ebc3e91b7101fe0","slug":"lpg-gas-connection-lpg-booking-number-fatehpur-news-knp592479066","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडेन के नए नंबर पर मैसेज भेजने व काल करने से बुक होगी रसोई गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडेन के नए नंबर पर मैसेज भेजने व काल करने से बुक होगी रसोई गैस
विज्ञापन
इंडेन गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को अब नए नंबर का इस्तेमाल करना होगा। मोबाइल से कॉल करके व व्हाट्सऐप और टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से गैस की बुकिंग होगी। पुराने नंबर से अब गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो पाएगी। हालांकि ओटीपी की अनिवार्यता फिलहाल खत्म कर दी गई है।
जिले में इंडेन ऑयल के तीन लाख 17 हजार उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को सिलेंडर डिलीवरी के लिए 40 गैंस एजेंसियां हैं। रोज साढ़े छह हजार से अधिक उपभोक्ता गैस बुकिंग कराते हैं और एजेंसी संचालकों की ओर से साढ़े चार हजार उपभोक्ताओं को सिलेंडर डिलीवर किए जाते हैं।
इंडियन ऑयल के जिला फील्ड अफसर अंकित सचान ने बताया कि पहले रसोई गैस बुकिंग के लिए अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर होते थे। अब देश के सभी सर्किल के लिए एक ही नंबर जारी किया है। इंडेन गैस के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा।