फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lover couple caught by police in Surat

प्रेमी युगल को पुलिस ने सूरत में पकड़ा

Mon, 04 Jul 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lover couple caught by police in Surat
फतेहपुर। 26 जून को कोतवाली परिसर से अपनी प्रेमिका को ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को सूरत में पकड़ लिया। इसकी खबर जैसे ही पुलिस महकमे को मिली तो उन्होंने राहत की सांस ली। बेहद संवेदनशील मामले में पुलिस लगातार दोनों को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी।
विज्ञापन

राधानगर इलाके की रहने वाली एक किशोरी को नौ जून को सैदाबाग का रहने वाला दीपक लोधी अपने पिता ओमप्रकाश, मां माया देवी और मित्र अनूप की मदद से बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने 13 जून को सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

इसके बाद 25 जून को पुलिस ने किशोरी को बरामद करके उसके बयान व मेडिकल की प्रक्रिया शुरू की। लड़की को महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी सोनम व लक्ष्मी की निगरानी में रखा गया था। पुलिस का आरोप था कि 26 जून की शाम दीपक अपने माता-पिता, बहन सपना, मित्र मयंक, दिनेश, आलोक, शत्रुघन की मदद से किशोरी को आरोपी युवक पुलिस अभिरक्षा से ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने ओमप्रकाश, अशोक और मयंक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और फरार युवक और किशोरी की खोजबीन हो रही थी। इधर महिला सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया था। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। खबर है कि पुलिस टीम ने रविवार को दोनों को सूरत में पकड़ लिया गया है और पुलिस उन्हें फतेहपुर ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed