फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Love-, marriage cheat again

लव-, मैरिज फिर धोखा

Wed, 25 May 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Wed, 25 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Love-, marriage cheat again
सोमा और प्रदीप की शादी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
खुशवक्तराय नगर के रहने वाले प्रदीप कुमार पर पुणे के सांघ्वी थाने में दूसरी शादी रचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि रुपयों के लिए एक युवती से प्यार-शादी और फिर धोखा देकर दूसरी शादी रचाई है। 
विज्ञापन


 
जमशेदपुर (झारखंड)  की रहने वाली सोमा ने बताया कि वह 2007 में बंगलौर में एमबीए कर रही थी। वहीं प्रदीप से मुलाकात हुई थी। वे दोनों पढ़ाई पूरी करने के बाद 2009 में दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने लगे थे। इसके बाद वापस पुणे आकर सात दिसंबर 2013 को आर्य समाज में शादी रचाई थी।
विज्ञापन


शादी के लिए उसके घरवालों ने काफी दहेज दिया था। इसके बाद प्रदीप की नौकरी छूट गई थी, उसने 2015 में अगस्त में चाइना एक कोर्स करने गए थे। चाइना आने जाने और कोर्स के लिए चार लाख रुपये का इंतजाम किया था। इसके बाद वापस पुणे लौटकर नहीं आए, उसने मोबाइल पर कई बार बातचीत करने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गत जनवरी में प्रदीप की भाभी के फे सबुक एकाउंट में दूसरी शादी करने का पता लगा। प्रदीप की दूसरी महिला के साथ फोटो शादी के पड़े थे, तब उसने प्रदीप के खास दोस्त से संपर्क किया। तब उसे दूसरी शादी की बात का यकीन हो सका। प्रदीप को दहेज में उसके पिता ने बाइक, कैश, सोने, चांदी के जेवरात दिए थे। इसके अलावा दस लाख रुपये सात सालों पर प्रदीप और उसके परिवार पर खर्च किए हैं, जिसमें दो बार ढाई-ढाई लाख का लोन भी उसे लेना पड़ा था।



आरोप है कि पति प्रदीप व उसके पिता भूपेंद्र, मां, भाई, भाभी ने शादी की बात जानते हुए दूसरी शादी रचाई है। उधर, प्रदीप के पिता भूपेंद्र ने बताया कि उसके बेटे को युवती ब्लैकमेल कर रही है। दस लाख रुपये उसके एकांउट में दिए जा चुके हैं व रुपयोें की मांग कर ही है। बेटे की दूसरी शादी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed