फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   loot,kisan,fatehpur news

वेबसाइट से बैंक के फेक नंबर में फंसे बीजेपी नेता ने 78 हजार गंवाए

Sat, 17 Jul 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
loot,kisan,fatehpur news
फतेहपुर। भाजपा नेता के बैंक खाते से जुड़ी जानकारी लेकर ठग ने 78 हजार रुपये पार कर दिए। भाजपा नेता ने इसकी शिकायत पुलिस की तो साइबर सेल जांच में जुट गई। मामला सही मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी आशुतोष त्रिवेदी भाजपा नेता हैं। उनका बैंक खाता एचडीएफसी बैंक में है। क्रेडिट कार्ड भी जारी करा रखा है। खाते से नौ मई को 38 हजार 270 रुपये कट गए। रविवार होने के कारण लेनदेन की जानकारी के लिए उन्होंने गूगल पर बैंक का टोल फ्री नंबर खोजा और फिर उस पर कॉल की।
विज्ञापन

अपने को बैंक का प्रतिनिधि बताकर दूसरी तरफ से बात करने वाले ने भाजपा नेता से उनके खाते की सारी जानकारी ले ली। इसके बाद खाते से 41 हजार 999 और 38 हजार 497 रुपये और निकल गए। इस बारे में उन्होंने बैंक में शिकायत दर्ज कराई। बैंक से पता चला कि रुपयों से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत कोतवाली की गई। कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल से जांच कराई। आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि 38 हजार 270 उनके क्रेडिट कार्ड का बैलेंस कटा था। उसी की जानकारी के चक्कर में टोल फ्री नंबर निकाला था, जो फर्जी था। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया साइबर सेल की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed