फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   long lines of screening drug dealer closed shoo

स्क्रीनिंग की लंबी लाइन से डरे दवा विक्रेता, दुकाने बंद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
long lines of screening drug dealer closed shoo
फोटो नंबर 10- थर्मल स्क्रीनिंग करते डॉक्टर
विज्ञापन
11- मैरिज हॉल के बाहर सड़क तक लगी लंबी लाइन 12- परिसर के अंदर लगी भीड़ स्क्रीनिंग को लंबी लाइनें , दवा विक्रेताओं ने बंद की दुकानें - प्रवासियों की बढ़ती भीड़ के चलते स्क्रीनिंग का बदला गया स्थान संवाद न्यूज़ एजेंसी फतेहपुर। सदर अस्पताल में होने वाली थर्मल स्क्रीनिंग का स्थान गुरुवार को बदल गया। अस्पताल के सामने शगुन मैरिज हॉल में स्क्रीनिंग हुई। करीब आधा किलोमीटर तक लगी प्रवासियों की लाइन से दवा विक्रेता डर गए और उन्होंने विरोश में अपनी दुकानें बंद कर दी। इन लाइनों के चलते उनके पास ग्राहक नहीं आ रहे थे।
जिले में हर दिन प्रवासियों और थर्मल स्क्रीनिंग कराने वालों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। पिछले 2 दिनों से थर्मल स्क्रीनिंग पॉइंट पर इतनी भीड़ हो रही थी कि प्रवासी व डॉक्टर दोनों परेशान थे। इस वजह से गुरुवार को स्थान बदलकर शगुन मैरिज हाल कर दिया गया। यहां तो सुबह सैकड़ों की संख्या में प्रवासी पहुंच गए। हालात यह रहे कि नई तहसील से सदर अस्पताल तिराहा तक दोनों छोर पर आधा किलोमीटर तक लंबी लाइनें लगी रही । भीड़ बढ़ने से दवा विक्रेताओं की हिम्मत डोल गई । दवा विक्रेताओं ने दुकान बंद कर दी । केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री सुनीत सिंह ने बताया कि प्रवासियों की भीड़ के चलते ग्राहक उनकी दुकानों तक नहीं आ रहे थे। साथी दवा विक्रेताओं के स्वास्थ्य को लेकर के भी खतरा बना था। हालात यह रहे की दोपहर 2:30 बजे तक 1400 लोगों की स्क्रीनिंग हुई । उधर, सीएमएस डॉ प्रभाकर का कहना है कि जिला अस्पताल का नाला अधूरा पड़ा होने की वजह से परेशानी आ रही थी। जिसके चलते थर्मल स्क्रीनिंग का प्रबंध शगुन मैरिज हाल परिसर में किया गया है वहां पर्याप्त जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed