{"_id":"62d3175edad3613d55233d12","slug":"lock-in-public-service-center-theft-by-cutting-latch-fatehpur-news-knp707926321","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र में ताला, कुंड़ी काटकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्र में ताला, कुंड़ी काटकर चोरी
विज्ञापन
बहुआ। जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत करीब तीन लाख का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बांदा जिले के चिल्ला निवासी धर्मेंद्र सिंह ललौली में किराए की दुकान में जनसेवा केंद्र के साथ स्टूडियो भी चलाते हैं। धर्मेंद्र के मुताबिक शनिवार सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो टूटा ताला देख दंग रह गए। दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान से एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, दो लैमिनेशन मशीन, एक कैमरे आदि के अलावा 2300 रुपये ले गए।
चोरी गया कुल सामान तीन लाख रुपये के आसपास है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि चोरों का पता किया जा रहा है।
खागा। युगराज नगर निवासी शिवकरन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 15 जुलाई की दोपहर वह हरदो अस्पताल गया था। इस दौरान नई बाजार निवासी पिता व पुत्र अपने साथियों के साथ आकर कालोनी का ताला तोड़कर बक्से में रखे 40 हजार रुपये व कालोनी के अभिलेख व कुछ अन्य सामान लूट ले गए।
विज्ञापन
शिवकरन ने जान-माल की सुरक्षा के लिए कोतवाली में शिकायत की है। एसएसआई कोतवाली प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)