फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Livestock farmer murdered on the eve of a hearing regarding a land dispute.

Fatehpur News: भूमि विवाद में तारीख की पूर्व रात पशुपालक की हत्या

Fri, 12 Jun 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Livestock farmer murdered on the eve of a hearing regarding a land dispute.
फाइल फोटो-13-तक्कीलाल। स्रोत: परिजन
जाफरगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में बुधवार रात भूमि विवाद के चलते सोते समय वृद्ध पशुपालक की मुकदमे की तारीख की पूर्व संध्या पर धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। इससे सिर, चेहरे समेत अन्य अंगों पर 10 से अधिक गंभीर चोटें आई हैं। वहीं आंखें भी फूट गई हैं।
विज्ञापन

पत्नी का आरोप है कि घटना की शाम दूसरे पक्ष ने तारीख में जाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन चचेरे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन ने शव उठाने से पुलिस को करीब 20 मिनट तक रोके रखा।
विज्ञापन

गांव निवासी तक्कीलाल सोनकर (65) कृषि कार्य के साथ पशुपालन करते थे। उनका चचेरे भाई रामखेलावन से वर्ष 2017 से रोड किनारे की 18 बिसबा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमे में बृहस्पतिवार को बहस की तारीख निर्धारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तक्कीलाल रोज की तरह बुधवार रात घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित विवादित भूमि पर बने पशुबाड़े में सोने गए थे। उनकी कोई संतान नहीं है। इसी स्थान से सटा रामखेलावन का भी पशुबाड़ा है। घटनास्थल से लगभग 10 मीटर दूरी पर बरातशाला में तक्कीलाल के बड़े भाई प्रहलाद सो रहे थे। रात में ही सोते समय तक्कीलाल की हत्या कर दी गई। सुबह बरातशाला से पहुंचे प्रहलाद ने घटना की जानकारी दी।
शोर सुनकर तक्कीलाल की पत्नी गुलाबी देवी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे भोजन के बाद पति सोने गए थे। गुलाबी देवी के आरोपों के दौरान रामखेलावन पक्ष के लोग गांव में मौजूद थे। हालांकि हंगामा बढ़ने पर वे मौके से भाग गए।
पुलिस को तक्कीलाल के सिर, गले और चेहरे पर 10 से अधिक गंभीर चोटों के निशान पाए गए। दोनों आंखें भी फूटी थीं। गले पर धारदार हथियार से वार जैसा गहरा कट पाया गया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। सीओ बृजमोहन राय, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पत्नी गुलाबी देवी ने तहरीर में पति के चचेरे भाई रामखेलावन, बरमबली, शिवमोहन, रामखेलावन के पुत्र अंकित, बरमबली के पुत्र धीरेंद्र और रामखेलावन की पत्नी रानी देवी पर भूमि विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पट्टीदारों के बीच सिविल न्यायालय में वाद विचाराधीन है। इसी विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed