{"_id":"6a9474c361bf733aeb072e6c","slug":"liquor-shop-operator-brothers-shot-and-killed-a-young-man-using-a-licensed-revolver-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-161445-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शराब दुकान संचालक भाइयों ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शराब दुकान संचालक भाइयों ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक की गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
फाइल फोटो-28-मनीष दुबे। स्रोत: परिजन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी शराब दुकान के पास शनिवार रात गाली-गलौज के विवाद में शराब दुकान संचालक भाइयों ने गांव के ही युवक की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों मौके से भाग निकले।
एसपी ने दोनों भाइयों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम रायबरेली-फतेहपुर हाईवे पर शव रखकर ग्रामीणों और परिजन ने जाम लगाया और विभिन्न मांगें रखीं। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को लखनऊ से पकड़ लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली आरपार होने की पुष्टि हुई है। वहीं परिजन का दावा है कि आरोपियों ने दो गोलियां चलाई थीं।
असनी निवासी मनीष दुबे (35) का पुत्र वैभव मौसेरे भाई सागर के साथ रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के गेगासों स्थित ननिहाल से शनिवार रात बाइक से लौट रहा था। असनी स्थित शराब दुकान के सेल्समैन गेगासों निवासी गोर्वधन निषाद के पुत्र छोटू ने रात करीब 10 बजे रंजिश के चलते बाइक सवारों को रोक लिया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी।
विज्ञापन
सागर ने पुलिस को बताया कि गोवर्धन ने फोन कर दुकान संचालक को बुलाया। फोन पर बातचीत के बाद संचालक अमन उर्फ अखिलेंद्र विक्रम सिंह बड़े भाई मनु उर्फ इंद्रेश विक्रम सिंह के साथ मौके पर पहुंचा।
इसी दौरान मनीष भी बेटों के बीच-बचाव में पहुंच गया। आरोप है कि अमन ने मनीष को पीछे से पकड़ लिया और मनु ने सामने से मनीष पर मां संगीता के नाम की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। गोली छाती में लगने से मनीष लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
चौकी से करीब 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। डॉक्टर ने उसे कानपुर के हैलट रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत होने पर परिजन शव लेकर लौट आए।
परिजन के मुताबिक आरोपियों के दिवंगत पिता मुन्नू सिंह ने वर्ष 2005 में मंदिर से जुड़े भूमि विवाद के चलते मंदिर गिरवा दिया था। वर्ष 2023 में मनीष दुबे के परिवार ने मंदिर दोबारा बनवाया था। इसी मंदिर में मनीष के परिवार की कुछ भूमि भी है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है। वर्तमान विवाद गाली-गलौज के बाद बढ़ा और हत्या तक पहुंच गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी भाई अमन और मनु लखनऊ से पकड़े गए हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल की जांच की। एसपी ने बताया कि वैभव की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शराब दुकान के सेल्समैन समेत नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।