{"_id":"67719d234d325827b7074d54","slug":"life-trembled-due-to-cold-people-were-imprisoned-in-their-homes-fatehpur-news-c-217-1-fth1004-126758-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ठंड से कांपा जनजीवन, घरों में कैद हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ठंड से कांपा जनजीवन, घरों में कैद हुए लोग
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद में शनिवार को बारिश के बाद रविवार को भी बादल छाए रहे। शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई और लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। ठंड के असर से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। शीतलहरों के असर से न्यूनतम पारा गिरकर 10 पहुंच गया, वहीं अधिकतम पारा 24 डिग्री दर्ज किया गया है।
जनपद में शनिवार सुबह रिमझिम बारिश के बाद पूरा दिन बादल छाए रहे तो अगले दिन रविवार को भी यही हाल रहा और दिनभर सूरज बादलों के बीच छिपा रहा। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का असर बढ़ गया। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई थी, हालांकि देर शाम तक बारिश नहीं हुई। वहीं शीतलहर और गिरते तापमान का असर कामकाजी लोगों पर भी पड़ा। सुबह के समय स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोग ही सड़कों पर दिखाई पड़े। बाजारों में भी रौनक कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक अब रोजाना तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इससे जनवरी के पहले सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।