फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Let there be hail here, they have gone to Italy: Brajesh Pathak

यहां ओला पड़ी रहें वो चले गए इटली : ब्रजेश पाठक

Fri, 10 Apr 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Let there be hail here, they have gone to Italy: Brajesh Pathak
फोटो-40-रेडक्रास सोसाइटी भवन का लोकार्पण करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अन्य। संवाद
फतेहपुर। क्या भाई यार, चार बार सरकार बनाने का मौका दिया तुमको (सपा) जनता ने, तीन बार पापा को और एक बार तुमको। आज तक हमने ये सुना था कि पापा ने जो मकान बनाया है भइया को वसीयत मिलेगी।
विज्ञापन

सत्ता ट्रांसफर होगी यह हमने दो तीन जगह देखा है। जैसे गांधी परिवार का राजनीति से कोई लेना नहीं है। यहां ओला पड़ी रहें वो चले गए नानी के यहां इटली। हिन्दुस्तान के लोग परेशान हैं। एक विदेश घूमने जा रहे तो दूसरे सत्ता के लिए तड़प रहे हैं। सत्ता ट्रांसफर ऑफ प्राॅपर्टी एक्ट नहीं जो वसीयत के आधार पर ट्रांसफर हो जाएगी। सपा और कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां हैं।
विज्ञापन

ये बातें बृहस्पतिवार को टीबी अस्पताल के बगल में स्थित रेड क्राॅस सोसाइटी के भवन का लोकार्पण करते समय उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहीं। इस दौरान मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने फतेहपुरिया और उन्नाव की क्षेत्रीय भाषा में सपा और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिले में गैस पाइपलाइन (पीएनजी) पड़ रही है। सड़कें सरऊवां बनी हैं। वर्ष 2017 से पहले चाहे खागा हो या बिंदकी, अस्पताल में डॉक्टर व दवा नहीं थी गुंडा-माफिया हावी थे हर आदमी कट्टा लिए घूम रहा था। एक-एक गाड़ी में 10-10 बंदूकें रखकर जैसे मिलिट्री का लाइसेंस लेकर आए हों। अब बेटियां 12 बजे भी बेखौफ जा सकती हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गुंडे-माफिया की लूप खत्म हो गई है। जिले में मकान व खेत में सपा का झंडा लगा देते थे। सपा का नारा थायह खेत हमारा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भाजपा ने 45 साल के युवा नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। साध्वी निरंजन से उप मुख्यमंत्री ने पूछा कि दीदी बता पाईं राहो, इस पर उन्होंने कहा नहीं। तभी उप मुख्यमंत्री बोले कि उनके यहां (सपा-कांग्रेस) जब तक जीहें तब तक किसी दूसरे का जुगाड़ नहीं लगेगा।
कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि रायबरेली और फतेहपुर को देखा है। मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि किसानों को जितना बन सकता है उतना उदारतापूर्वक मुआवजा दें।


साध्वी निरंजन ने मांगी एमआरआई व सीटी स्कैन मशीन
मंच से पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने उप मुख्यमंत्री से मेडिकल कॉलेज के लिए एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन मांगी। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दीदी एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन के लिए लखनऊ जाकर तुरंत आदेश करब। वहीं इससे पहले जनपद में रेड क्राॅस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने शिविर लगाने को लेकर आ रही बाधाओं को उप मुख्यमंत्री के सामने रखा और भावुक हो गए।




तरह-तरह के लोग आएंगे वोट मांगने
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आने वाला है तरह-तरह के लोग आएंगे। जब वोट देने जाना तो दिमाग पर जोर जरूर डालना, सही-गलत पर फैसला करना। सपा के लोग जाति और धर्म पर वोट न मांगे तो पार्षदी और प्रधानी नहीं जीता पाएंगे। अगर मुस्लिम समाज इनका साथ छोड़ दे तो प्रधानी जिताना मुश्किल हो जाएगा। भाजपा काम पर वोट मांगती है।


किसानों को नुकसान का मिलेगा पर्याप्त मुआवजा
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आपदा राहत की कृषि भवन में बैठक है। किसानों का नुकसान करा कर पर्याप्त मात्रा में मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार बनने जा रही है। पंचायत चुनाव समय पर होंगे अदालत का फैसला आने दीजिए।



कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष अभय सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान, एमएलसी सुभाष यदुवंशी, विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, उपसभापित रेड क्रॉस सोसाइटी अमर नाथ मिश्रा, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

फोटो-40-रेडक्रास सोसाइटी भवन का लोकार्पण करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अन्य। संवाद

फोटो-40-रेडक्रास सोसाइटी भवन का लोकार्पण करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अन्य। संवाद

फोटो-40-रेडक्रास सोसाइटी भवन का लोकार्पण करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अन्य। संवाद

फोटो-40-रेडक्रास सोसाइटी भवन का लोकार्पण करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed