फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   less facilities in corona hospitals in fatehpur

जिला अस्पताल में आग से बचाव के संसाधनो का टोटा

Tue, 11 Aug 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
less facilities in corona hospitals in fatehpur
फतेहपुर में अहमदाबाद के कोविड जिला अस्पताल में आग से बचाव के संसाधनों का पूरी तरह टोटा है। भर्ती मरीजों को आग से बचाव के लिए जिला अस्पताल में सिर्फ दो अग्निशन यंत्र लगे हैं। अस्पताल की गैलरी से लेकर ओपीडी में कहीं भी अग्निशमन यंत्र नहीं है।
विज्ञापन

जबकि प्रत्येक दो कमरों के बीच में एक अग्निशमन यंत्र लगाने का मानक है। अस्पताल के प्रथम तल में ओपीडी चलती है, जिसमें दिन में सैकड़ों की तादाद में मरीज रहते हैं। ऐसे में आग लगने पर उन्हें बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोई व्यवस्था नहीं की है। अस्पताल के पुरुष और महिला वार्ड में एक-एक अग्निशमन यंत्र लगे हैं।
विज्ञापन

स्टाफ कक्ष में आग से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल के किसी भी प्राइवेट वार्ड में अग्निशमन यंत्र नहीं लगा है। मैटर्न कक्ष, प्रशासनिक अधिकारी कक्ष भी अग्निशमन यंत्र विहीन हैं। सिर्फ एक्सरे कक्ष में अग्निशमन यंत्र लगा है। अस्पताल में मानक के अनुरूप पानी के भंडारण की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. प्रभाकर का कहना है कि अस्पताल में आग के बचाव के लिए कुछ दिन पहले ही कुछ अग्निशमन यंत्र खरीदे गए हैं। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग को पूरे अस्पताल में मानक के अनुरूप अग्निशमन यंत्र लगवाने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed