{"_id":"6a08b1cc5d0a27cccd097e11","slug":"lekhpal-recruitment-exam-will-be-held-in-seven-centers-under-cctv-surveillance-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-154828-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सीसीटीवी की निगरानी में सात केंद्रों में होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सीसीटीवी की निगरानी में सात केंद्रों में होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
फतेहपुर। लेखपाल मुख्य भर्ती परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में होगी। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।
लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को एक पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2,654 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा।
सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा सामग्री को केंद्र तक पहुंचाने और परीक्षा समाप्त होने के बाद उसे सुरक्षित जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेगा। इनकी निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर लाइव स्ट्रीमिंग व मॉनिटरिंग की जाएगी।
इन कॉलेजों को बनाया गया केंद्र
एएस इंटर कॉलेज शांतीनगर, डॉ. भीमराव आंबेडकर बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महात्मा गांधी पीजी कॉलेज शांतिनगर, मुस्लिम इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज और श्री निरंकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।