फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Leakage of water

लीकेज पाइप लाइन से पानी का संकट गहराया

Fri, 13 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 13 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Leakage of water
लीकेज से बर्बाद होता पानी - फोटो : अमर उजाला

असोथर कस्बे में पानी की टंकी से होने वाली जलापूर्ति विभागीय अधिकारियों के लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। पाइप लाइन चोक है तो लीकेज होने से विधातीपुर, सुजानपुर, बनपुरवा और कटरा गांव की जलापूर्ति पहले ही बंद हो चुकी है। अब हेलवाइन बगहा के पास पाइप लाइन लीकेज होने से कस्बे के प्रताप नगर चौराहे पर पानी का संकट बढ़ने लगा है। इससे सैकड़ों लीटर पानी रोज दिन में बर्बाद हो जाता है।

विज्ञापन


सूखे के कारण पूरे जिले में पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। पीने का पानी भरने के लिए लोगों को एक मुहल्ले से दूसरे मुहल्ले जाना पड़ रहा है। सूखे के साथ पेयजल संकट पर जल निगम की लापरवाही सिर चढ़कर बोल रही है। सालों से खराब पड़े हैंडपंपों की रिबोरिंग नहीं कराई जा रही है। लीकेज पाइप लाइनों को ठीक कराने में महीनों गुजर जाता है।
विज्ञापन


जल निगम की यह लापरवाही शहर से लेकर कस्बों तक में दिखाई दे रही है। व्यापारिक व किसान संगठन पानी की समस्या को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसके बावजूद भी विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हो रहा है। असोथर कस्बा के रमेश मोदनवाल, सर्वेश, रमेश, उमेश कुमार ने बताया कि प्रताप नगर झाल में नल की टोटियों में पानी आना बंद हो गया है। दो-तीन दिन में कभी कभार टोटियों से पानी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कस्बे में पानी की समस्या को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। नलकूप में तैनात कर्मचारियों से लीकेज पाइप लाइन की जानकारी लेकर सही कराया जाएगा।’
- पीके यादव, अधिशासी अभियंता, जल निगम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed