फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Large population of the city will yearn for electricity during the day for seven days

Fatehpur News: सात दिनों तक दिन में बिजली के लिए तरसेगी शहर की बड़ी आबादी

Sat, 01 Jul 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 01 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Large population of the city will yearn for electricity during the day for seven days
सात दिन बिजली के लिए तरसेगी शहर की बड़ी आबादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मानसून आने के बाद तापमान में हुई गिरावट से बिजली ट्रिपिंग और कटौती से शहर वासियों को थोड़ी राहत तो मिली थी, लेकिन अब तार मरम्मतीकरण के नाम पर एक हफ्ते तक शहर की बड़ी आबादी को दिन में बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाएगी। शहर के लोधीगंज, ज्वालागंज, घोसियाना, पक्का तालाब, उधन्नापुर, मसवानी, सुल्ताननगर, गोपालनगर आदि मोहल्लो की बिजली आपूर्ति दिन में बंद रहेगी।
एक्सईन प्रथम राजमंगल सिंह ने बताया कि 132 केवी बेरागढ़ीवा ट्रांसमिशन उपकेंद्र से शांतिनगर उपकेंद्र के लिए आई 33 केवी लाइन के मरम्मतीकरण का काम शुरू है।इसके चलते आज से सात जुलाई तक शांतिनगर उपकेंद्र से संचालित समस्त फीडरों की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।यह लाइन काफी जर्जर थी।इसके चलते फाल्ट अधिक हो रहे थे। मरम्मतीकरण के बाद फाल्ट कम होने का अनुमान है।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर में एबीसी वायर लगाए जाने का काम भी चल रहा है। हरिहरगंज उपकेंद्र से संचालित बाल मंदिर स्कूल और नप्पी के हाता व आबूनगर उपकेंद्र के शादीपुर फीडर से संचालित 50 नम्बर गेट इलाके में आज से एबीसी वायर लगाए जाने का काम शुरू होगा इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी एम एम सिद्दीकी ने बताया कि शहर में एबीसी केबल लगाई जा रही हैं, जिस ट्रांसफार्मर से काम शुरू होता है केवल उसी की आपूर्ति बंद होती है।एक बार काम शुरू होने पर दस दिनों का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed