फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Land measurement for Pipa Bridge

किसानों के विरोध के चलते पिछड़ा पीपा पुल का काम, अब जनवरी में शुरू होगा निर्माण

Sun, 27 Dec 2020 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Land measurement for Pipa Bridge
पीपा पुल के रास्ते की जमीन की पैमाइस करती राजस्व टीम - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। किसानों के विरोध के चलते यमुना पर बनने वाला पीपा पुल का काम पिछड़ गया है। हर साल दिसंबर मध्य तक बनकर तैयार होने वाला यह पुल इस बार जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के जेई ने विरोध कर रहे किसानों की जमीन की पैमाइश कराई।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में 12 दिसंबर को शुरू होने वाला पीपा पुल इस वर्ष बनकर तैयार नहीं हो सका है। यमुना के फैलाव के कारण पीपा पुल को वास्तविक स्थान से 20 मीटर पूरब की ओर ले जाया गया है।
विज्ञापन

इसका किसानों ने विरोध किया था। किसानों का कहना है कि जहां से पुल बनेगा, वहां उनकी जमीन है। ऐसे में किसानों ने मुआवजे की मांग रखी थी।
शनिवार को लोक निर्माण विभाग के जेई उमेश कुमार विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे और पुल निर्माण के रास्ते में आने वाली किसानों की जमीन की पैमाइश कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ने बताया कि किसान जनहित में जमीन देने के लिए तैयार हो गए है। पुल का निर्माण अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। पुल के न बन पाने के कारण बांदा-चित्रकूट जाने के लिए वाहन सवारों को करीब 65 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed