फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lal brothers did not come to record statement, SIT will send reminder

Fatehpur News: बयान दर्ज कराने नहीं आए लाल बंधु, एसआईटी भेजेगी रिमांइडर

Mon, 24 Apr 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 24 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Lal brothers did not come to record statement, SIT will send reminder
फोटो20 - वाइस चांसलर डा. आर बी लाल
विज्ञापन

फोटो21 - डायरेक्टर डा. विनोद बी लाल

- सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में बयान नहीं आने की दी जाएगी जानकारी
- ईसीआई चर्च में 90 हिंदुओं के सामूहिक धर्मांतरण का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। ईसीआई चर्च में 90 हिंदुओं के सामूहिक धर्मांतरण मामले में लाल बंधुओं को बयान दर्ज कराने की जारी नोटिस का शनिवार को समय पूरा हो गया। वह बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे हैं। एसआईटी उनका रविवार को भी इंतजार करती रही। एसआईटी लाल बंधुओं को आखिरी मौका देने के लिए रिमांइडर भेजेगी। रिमाइंडर के तहत तीन दिन का और समय दिया जाएगा।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया (ईसीआई) में 14 अप्रैल 2022 को सामूहिक धर्मांतरण कराने के मामले में पादरी विजय मसीह समेत 56 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस की जांच में प्रयागराज नैनी स्थित सैम हिग्गिन बॉटम एंग्रीकल्चर साइंस इंस्टीट्यूट एंड यूनिवर्सिटी (शुआट्स) के वाइस चांसलर डाॅ. आरबी लाल, डायरेक्टर एडमिस्ट्रेशन डाॅ. विनोद बी लाल समेत कई नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आए।
विज्ञापन

पुलिस ने सामूहिक धर्मांतरण के मुकदमे में सभी को नामजद कर रखा है। विदेशी फंडिंग का भी पुलिस की ओर से दावा किया गया है। कोतवाली पुलिस ने धर्म परिवर्तन के पांच मुकदमों में लाल बंधुओं को शामिल किया है। इधर, सुप्रीम कोर्ट ने लाल बंधुओं की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। सरकार का पक्ष जानने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने लाल बंधुओं को एसआईटी के समक्ष बयान दर्ज कराने का आदेश दिया था। लाल बंधुओं को धारा 41 के तहत बयान दर्ज कराने का एसआईटी नोटिस तामील करा चुकी है। नोटिस के मुताबिक 22 अप्रैल तक लाल बंधुओं को एसआईटी के समक्ष प्रस्तुत होकर बयान दर्ज कराने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी रविवार तक लाल बंधुओं के आने का इंतजार करती रही, लेकिन दोनों नहीं आए। एसआईटी विवेचक सीओ वीर सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने लाल बंधुओं बयान दर्ज कराने के आदेश दिए थे। वह नहीं आए हैं। उन्हें रिमाइंडर भेजकर बयान दर्ज कराने का आखिरी मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed