फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lakhs stolen from cloth shopkeeper's house

कपड़ा दुकानदार के घर लाखों की चोरी

Sat, 23 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from cloth shopkeeper's house
खागा। बहन के घर शादी में परिवार सहित कानपुर गए कपड़ा दुकानदार के घर चोरी हो गई। कमरों का ताला तोड़कर चोर नगदी व जेवर समेत करीब एक-डेढ़ लाख का माल समेट ले गए। दुकान का ताला तोड़ते समय पड़ोसियों की नींद खुल जाने पर चोरों को भागना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे के जीटी रोड मोहल्ला निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता कपड़ा दुकानदार हैं। वह गुरुवार की शाम बहन के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में परिवार सहित कानपुर गए थे। घर में ताला बंद था। देर रात चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी जंजीर, झूमक, पायल व अन्य जेवर समेट लिए। करीब पंद्रह हजार रुपये नगद भी ले गए। चोरों ने घर में ही बनी कपडे़ की दुकान का ताला तोड़ना चाहा लेकिन तभी पड़ोसियों को इसकी आहट लगी। लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक चोर वहां से भाग चुके थे। सूचना पर दिनेश चंद्र घर पहुंचे और चोरी गए सामान की जांच की। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed