{"_id":"5ab3ecab4f1c1b00768b7170","slug":"lailoli-road-jam-21-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललौली रोड 21 घंटे जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललौली रोड 21 घंटे जाम
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
ललौली कस्बा के जाम में खड़े ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललौली कस्बा की ध्वस्त सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बुधवार की रात को मस्जिद के पास आमने सामने दो ट्रक एक ही स्थान पर खराब हो गए। इससे आवागमन बंद हो गया। करीब 21 घंटे बीतने के बाद भी जाम नहीं हट सका। दोनों ओर से वाहनों की लाइन लगी है।
विज्ञापन
बांदा-सागर मार्ग पर ललौली कस्बा से यमुना पुल व बंधवा तक की सड़क एक साल से ध्वस्त है। इसमें बांदा, महोबा, कबरई से मौरंग, गिट्टी की ढुलाई करने वाले ट्रकों का आवागमन रहता है। जो ध्वस्त पड़ी सड़क में कभी ट्रक धंस जाते हैं, कभी खराब हो जाते हैं। इस पांच किमी की सड़क में रोज खराब वाहन खड़े रहते हैं। बीच सड़क में खराब होने पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
बुधवार की रात को बांदा की ओर से गिट्टी लाद कर ट्रक आ रहा था और खाली ट्रक जा रहा था। मस्जिद के पास गिट्टी का लदा ट्रक धंस गया। बगल से निकल रहे ट्रक की बाडी उसमें रगड़ गई और एंगल फंस गए। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। बांदा, चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ को जाने वाली बसें जाम में फंस गईं। जाम देख बसें दतौली, बहुआ होकर गईं। ट्रकों के साथ चार पहिया वाहन भी जाम में फंसे रहे। उनमें बैठे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, ललौली कस्बा में जाम लगने से स्कूली बच्चों को सुबह और छुट्टी में दोपहर को परेशानी उठानी पड़ी। स्कूली वाहन भी बच्चों को नहीं ला सकी।
विज्ञापन