फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Laborer dies after falling from tractor

Fatehpur News: ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत

Sat, 21 Dec 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling from tractor
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सौंरा के पास बिंदकी-फतेहपुर मार्ग पर ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत हो गई है। धान लदा ट्रैक्टर ट्राली बिंदकी जा रहा था। सनगांव निवासी राकेश पासवान का बेटा अजय (36) ट्राॅली पर बोरियों के ऊपर बैठा था। चखेंडी मोड़ के पास झटका लगने से बोरी खिसक गई और वह नीचे गिर गया। इस दौरान ट्राॅली के पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed