{"_id":"674b545cc533bfb98308bbd7","slug":"laborer-collided-with-a-tree-and-remained-in-the-pit-all-night-died-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-125084-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पेड़ से टकराकर रात भर गड्ढे में पड़ा रहा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पेड़ से टकराकर रात भर गड्ढे में पड़ा रहा मजदूर, मौत
विज्ञापन
किशनपुर। बाइक सवार भट्ठा मजदूर पेड़ से टकराने के बाद शुक्रवार रात पानी भरे गड्ढे में पड़ा रहा। ग्रामीणों ने उसे सुबह मृत देखकर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने पहचान के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी रामप्रताप का पुत्र सनी रैदास (25) खखरेरू स्थित ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता था। वह शाम को भठ्ठे से मुनीम की बाइक लेकर घर आ रहा था। किशनपुर रारी मोड़ के पास बाइक सवार रोड किनारे पेड़ से टकरा गया।
बाइक सवार उछलकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। सिर पर चोट की वजह से बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी। फोरेसिंक टीम भी जांच को पहुंची। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।