फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   MP talked about the schemes in Sankalp Yatra in Fatehpur, Labor Department remained missing

Fatehpur: संकल्प यात्रा में सांसद ने योजनाओं का किया बखान, श्रम विभाग रहा नदारद...सांसद नाराज

Sun, 10 Dec 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 10 Dec 2023 12:14 AM IST
सार

Fatehpur News: यात्रा की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद व राज्य केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया। मंच से श्रम विभाग के बारे में पूछा। पता लगा कि कोई अधिकारी आया ही नहीं है। इस पर वह नाराज हो गईं। कहा कि विभाग से चल रही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में कौन बताएगा।

विज्ञापन
MP talked about the schemes in Sankalp Yatra in Fatehpur, Labor Department remained missing
साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में संकल्प यात्रा कार्यक्रम की प्रचार वैन तेलियानी, भिटौरा, चंदीपुर और हथगाम ब्लॉक के गांवों में जाकर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इसके अलावा बहुआ, धाता, मलवां ब्लॉक के गांवों में भी वैन गई और लोगों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन

बरौंहा गांव में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लोगों को संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताया। इस दौरान बच्चों को खीर खिलाई और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर पोषण किट बांटी। इस अवसर एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी, डीडीओ प्रमोद सिंह चंद्रौल, डीएओ बृजेश सिंह, डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

यात्रा में श्रम विभाग रहा नदारद
विजयीपुर ब्लॉक के गढ़ीवा मझगांवा में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। यहां पर श्रम विभाग का स्टॉल नहीं लगने पर केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि विभाग से 18 तरह की योजनाएं चलती हैं। ऐसे में उन योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को कैसे जानकारी मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में कौन बताएगा
यात्रा की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद व राज्य केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया। मंच से श्रम विभाग के बारे में पूछा। पता लगा कि कोई अधिकारी आया ही नहीं है। इस पर वह नाराज हो गईं। कहा कि विभाग से चल रही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में कौन बताएगा।

सरकार की मंशा अनुरूप जन-जन तक लाभ पहुंचे
उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि अगले कार्यक्रमों में ऐसा नहीं होना चाहिए, वरना कड़ी कार्रवाई होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्तर पर लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी विभागों के अधिकारी लें। सरकार की मंशा अनुरूप जन-जन तक लाभ पहुंचे। विधायक कृष्णा पासवान ने कहा हर लाभार्थी तक लाभ पहुंचे, इसकी व्यवस्था अधिकारी करें।

दो वैन के माध्यम से योजनाओं के बारे में बताया गया
आदित्य त्रिवेदी ने कहा कि अगर लाभ के नाम पर किसी तरह का पैसा मांगा जा रहा है तो तत्काल खंड विकास कार्यालय में बताएं। कार्यक्रम में बाल विकास, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उज्जवाल योजना, कृषि विभाग, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति समेत अन्य विभागों के स्टॉल लगाकर योजना संबंधी जानकारी दी गई। दो वैन के माध्यम से योजनाओं के बारे में बताया गया। 

योजनाओं में हुए लाभान्वित
उज्ज्वला योजना में 244 महिलाओं को लाभ दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना से 127 लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग से 50 गोल्ड कार्ड बांटे गए। रसद विभाग में 10 फार्म जमा हुए। सम्मान निधि 20 को दी गई। कृषि विभाग के स्टाल में 15 से ज्यादा लाभार्थियों ने जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed