{"_id":"5fd4d3178ebc3e3b8745dc3b","slug":"kissan-andolan-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5994441133","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में सपाइयों का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के समर्थन में सपाइयों का आंदोलन जारी
विज्ञापन
किसान आंदोलन के समर्थन में सपा का बाइक और साइकिल रैली निकालने का सिलसिला जारी है। सपाइयों ने चौथे दिन शनिवार को विधान सभावार रैलियां निकाल कृषि कानूनों का विरोध जताया। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने रैली का नेतृत्व किया।
सदर विधानसभा क्षेत्र के मकनपुर सपाइयों ने किसानों को जागरूक किया। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नफीस उद्दीन ने रैली की अगुवाई की। रैली मकनपुर से परमी कुतुबपुर, मानपुर, मोहम्मदपुर कला, बरई खुर्द, बरई बुजुर्ग से होते हुए आंबापुर में समाप्त हुई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी, चौधरी मंजर यार, कपिल यादव, स्वामी शरन पाल, शरीफ प्रधान, हाजी सिराज अहमद, सोहराब प्रधान, वाहिद प्रधान, देवेंद्र लोधी मौजूद रहे।
असोथर प्रतिनिधि के अनुसार सपाइयों ने राज्य सभा सांसद विसंभर निषाद और जिलाध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में कठौता, कटरा, बिधातीपुर, बनपुरवा, सुजानपुर, कौंडर, बौंडर गांवों में बाइक रैली निकाली। सपाइयों ने किसान बिल के बिरोध में गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं की। इस मौके पर बाबू सिंह यादव, रीता प्रजापति, ललित सैनी, रामबाबू दिवाकर, हरेंद्र निषाद, रमेश पासवान, राजेंद्र निषाद, कामता साहू, विनीत, श्यामू, राम बहादुर यादव, प्रमोद यादव, श्रीचंद साहू, कामता पासवान शामिल रहे।
विज्ञापन
बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार सपाइयों ने साइकिल रैली निकालकर किसान आंदोलन का समर्थन किया। साइकिल रैली मरदनपुर, धनसिंहपुर, बड़ागांव, मेवली, कमलापुर आदि गांवों घूमी। इस मौके पर कपिल यादव, जिला महासचिव डीजी कुशवाहा, मुन्ना दुबे, राजन यादव, पंकज यादव, मोहन यादव, अजय मिश्रा, विमल साहू मौजूद रहे।
प्रेमनगर प्रतिनिधि के अनुसार कृषि कानून के विरोध में शनिवार को सपा यूथ ब्रिगेड ने रैली निकाली। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सलमान अमहद की अगुवाई में रैली मंडवा, बघौली, अफोई, मदागंज, प्रेमनगर आदि गांवों में घूमी। इस मौके पर प्रभारी अरुणेश पांडेय, पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर, गजनफर उल्ला, नाजिर, आमिर, रामबाबू, अतुल यादव, गालिब मिर्जा, उस्मान मौजूद रहे।
धाता प्रतिनिधि के अनुसार किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को सपाइयों ने रैली निकाली। रैली धाता से रक्षपालपुर पहुंची। यहां पर नुक्कड़ सभा कर किसानों को जागरूक किया। खागा विधान सभा अध्यक्ष मतीन अहमद के नेतृत्व में रैली में शामिल सपाइयों ने सरकार के किसान विरोधी बिल के खिलाफ लामबंद होने की अपील की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष मतीन अहमद, बीनू यादव, विजय नामदेव मौजूद रहे।