{"_id":"62377853943fda2aff0680f7","slug":"kishanpur-will-feel-the-heat-of-this-feud-every-year-in-holi-fatehpur-news-knp6865618161","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में हर साल किशनपुर महसूस करेगा इस अदावत की तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में हर साल किशनपुर महसूस करेगा इस अदावत की तपिश
विज्ञापन
विजयीपुर (फतेहपुर)। होली पर हुए बवाल के चलते रविवार को किशनपुर बाजार की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। गश्ती पुलिस लाउड स्पीकर पर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी करती रही।
किशनपुर के ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत यमुना किनारे संत फाल्गुन गिरि महाराज की समाधि पर नमन करके होती है। बवाल के बाद दो दिन से घरों से कम ही निकल रहे हैं। कस्बे के मुख्य मार्गों पर दुकानें बंद रहीं। लोग थोड़ी-थोड़ी देर में छत व खिड़कियों से बाहर के हालात का जायजा लेते रहे। कस्बे के अंदर कुछ दुकानें खुलीं और लोग घर के बाहर बैठे देखे गए। कस्बे के बाहर पुलिस का पहरा है। पुलिस आने-जाने वालों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है।
अफवाह फैलाने वालों पर नजर
खागा। किशनपुर में हुए दो पक्षों के बीच संघर्ष को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें प्रसारित हो रही हैं। इसे लेकर प्रशासन ने अपील की है लोग अफवाह न फैलाएं और न ही गलत खबरों को प्रसारित करें। पुलिस को अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
किशनपुर बवाल में आठ गिरफ्तार
विजयीपुर। होली पर रंग डालने के विवाद में किशनपुर में बवाल दो दिन में आठ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। दो मुकदमों में एसओ किशनपुर वादी हैं। बवाल करने वालों पर झूठी सूचना देने, बलवा, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमले समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने रविवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
किशनपुर में हुए बवाल में छह मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। दो मुकदमों में एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह वादी हैं। एसओ की ओर से शनिवार को दर्ज कराए गए मुकदमे में दोनों पक्ष के 30 नामजद व 100 अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी शत्रुघ्न सोनकर, नितेश सोनकर, रावेंद्र सोनकर, मुरली सोनकर, विनोद सोनकर , छेदीलाल सोनकर, रविकरण सोनकर, वीरेंद्र सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
रविवार को थानाध्यक्ष ने तहरीर में बताया कि 19 मार्च को रात आठ बजे शत्रुघ्न व नीतेश ने काली मंदिर के पास नई बस्ती में पथराव व आगजनी की सूचना दी। दिनेश, राजेंद्र, रविकरन ने दो लोगों द्वारा सरौली के पास पकड़ने की सूचना दी। जांच में दोनों सूचनाएं गलत निकलीं। इस पर एसओ ने शत्रुघ्न, नीतेश, दिनेश, राजेंद्र व रविकरन के खिलाफ झूठी सूचना देने, अफवाह फैलाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
इसी तरह वार्ड नंबर पांच निवासी प्रदीप शुक्ला पुत्र स्व. गोविंद शुक्ला ने जितेंद्र सोनकर, गोलू, जयचंद्र सोनकर, संजय सोनकर व 30 अज्ञात लोगों पर भाई मोहित पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप लगाया कि 18 मार्च को रामपुर मोड़ नई बस्ती के पास घेरकर मोहित को मारा पीटा। जिसमें उसका सिर फट गया।
रामपुर के मजरा रमसगरा निवासी अयोध्या प्रसाद निषाद पुत्र शिव बालक निषाद ने रविवार को दी तहरीर में बताया कि 18 मार्च को पुत्र अतुल निषाद, उसके साथी नरोत्तम निषाद व भोला को लाठी-डंडा व धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया गया है। हमलावरों ने तीनों के मोबाइल फोन छीनकर बाइक भी तोड़ी दी। अयोध्या ने सुरेंद्र सोनकर सहित 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शांति बनाएं, जनता कहे, नहीं चाहिए फोर्स, तो हटेगी
खागा/विजयीपुर। किशनपुर में शांति बनाए रखने के लिए रविवार शाम अधिकारियों ने किशनपुर, सरौली और आसपास गांव के लोगों के साथ थाने में बैठक की। सरौली प्रधान और चेयरमैन किशनपुर ने एक दूसरे को गले लगाकर मिठाई खिलाई। डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी राजेश कुमार सिंह ने दोनों प्रतिनिधियों के साथ कस्बे का भ्रमण किया।
डीएम ने कहा कि कस्बे व गांव में पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस बल कब जाए यह जनता को ही तय करना है। एसपी ने निष्पक्ष व ठोस कार्रवाई करेगी। की बात कही। बैठक में आदित्य त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य हिमांशू त्रिपाठी मौजूद रहे।
भड़काऊ पोस्ट पर दो पर रिपोर्ट
किशनपुर में 18 मार्च को हुए झगड़े को लेकर फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर रविवार शाम पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। इसमें किशनपुर के राजा सिंह और सरौली निवासी शुभम सिंह को नामजद किया गया है। मुकदमा पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया है।