{"_id":"5bb7b252867a5507b83235ff","slug":"killing-of-the-farmer-beaten-to-death-by-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
decesed
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से गुरुवार की रात खेत गए वृद्ध किसान की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। सुबह वारदात का पता चलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी भी जांच को पहुंचे और परिवार को घटना का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया। घटनास्थल पर प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति को नामजद किया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना गांव निवासी सुखराम रैदास उर्फ छोटा (60) रात लगभग 11 बजे से घर से खेतों की रखवाली को निकले थे। ग्रामीणों ने पहाड़पुर मार्ग पर करन सिंह के खेत में सुखराम का शव सुबह देखा और पुलिस को सूचना दी। एएसपी विनोद कुमार, एसओ धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुखराम के चेहरे और सिर में गंभीर चोट के निशान देखे। निशान देख पुलिस लाठी-डंडे से पीटने की आशंका जता रही है। सुखराम का इकलौता बेटा लाला शहर के अपने राधानगर आवास से गांव पहुंचा। बेटे ने बताया कि गांव का राजेश धोबी कई साल से खुन्नस मानता रहा है। उन्हें शक है कि उसी ने पिता को खेत में अकेला पाकर लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी की। आरोपी गांव में नहीं मिला। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर राजेश धोबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पक्ष की एक लड़की का कुछ माह पहले अपहरण हुआ था। उसी मामले की खुन्नस बताई जा रही है।