{"_id":"6490a0d8feb1d84e3b09c874","slug":"kidnapped-younger-by-threatening-elder-sister-fatehpur-news-c-12-1-294308-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बड़ी बहन को धमकी देकर छोटी को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बड़ी बहन को धमकी देकर छोटी को किया अगवा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बड़ी बहन को धमकी देकर नाबालिग छोटी बहन को एक युवक अगवा कर ले गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किसान ने बताया कि पड़ोसी गांव का सोनू पाल का अक्सर घर में आना-जाना रहता है। वह 16 जून को पत्नी के साथ खेत गया था। घर में बड़ी बेटी (20) और छोटी बेटी (13) थीं। करीब दोपहर 11 बजे सोनू पाल बाइक से घर पहुंचा। बहला-फुसलाकर छोटी पुत्री को बाइक से लेकर जाने लगा।
बड़ी बेटी ने इसका विरोध किया तो गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद छोटी बेटी का बाइक से अपहरण कर ले गया। घटना की जानकारी पर पुत्री और सोनू पाल की काफी तलाश की। उनका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद किसान ने बेटी के अपहरण का शिकायती पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।