फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kherwa beat Kallu Baba XI by 15 runs

Fatehpur News: खेरवा ने कल्लू बाबा इलेवन को 15 रन से हराया

Mon, 08 Jun 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kherwa beat Kallu Baba XI by 15 runs
फोटो-30-शिवा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते समाजसेवी जगरूप यादव फौजी। संवाद
औंग। क्षेत्र के कीचकपुर में जय कल्लू बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को खेले गए मुकाबले में खेरवा और कल्लू बाबा इलेवन की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें खेरवा ने 15 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कल्लू बाबा इलेवन के कप्तान लकी दुबे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खेरवा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कल्लू बाबा इलेवन की शुरुआत कमजोर रही। खेरवा के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और विपक्षी टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

कल्लू बाबा इलेवन की टीम 10 ओवर में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच 15 रन से हार गई। खेरवा की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समाजसेवी जगरूप यादव फौजी ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

फोटो-30-शिवा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते समाजसेवी जगरूप यादव फौजी। संवाद

फोटो-30-शिवा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते समाजसेवी जगरूप यादव फौजी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed