{"_id":"6a592fbcb630b47802006e33","slug":"kanungo-suspended-for-accepting-money-based-on-sdm-sadars-report-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-158692-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एसडीएम सदर की रिपोर्ट पर रुपये लेने वाला कानूनगो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एसडीएम सदर की रिपोर्ट पर रुपये लेने वाला कानूनगो निलंबित
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली और शाह क्षेत्र के कानूनगो का वीडियो वायरल होने के मामले में एसडीएम सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कानूनगो गंगा सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद उन्हें कलक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया गया है।
तहसील प्रशासन पर रुपये लेकर काम करने के आरोप लगते रहे हैं। इसी क्रम में 10 जुलाई को ललौली और शाह क्षेत्र के कानूनगो गंगा सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में कानूनगो किसी व्यक्ति से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो की जानकारी मिलने के बाद डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी थी।
एसडीएम सदर ने जांच रिपोर्ट में माना कि वायरल वीडियो में कानूनगो ने रुपये अपने हाथ में लिए हैं जिसके आधार पर प्रथम दृष्टया उन्हें दोषी मानते हुए कार्रवाई की संस्तुति की गई। रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को डीएम ने कानूनगो को निलंबित कर कलक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया।