{"_id":"6a4953401dbe897998051f20","slug":"junior-assistant-posted-at-dso-office-missing-for-two-days-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157958-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डीएसओ कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक दो दिन से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डीएसओ कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक दो दिन से लापता
विज्ञापन
फोटो-25-मिथलेश कुमार। स्रोत: सोशल मीडिया
फतेहपुर। जिला पूर्ति कार्यालय (डीएसओ) में तैनात बाबू दो दिन से लापता हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर उनकी तलाश में जुटी है।
प्रयागराज जिले के उतराव थाना क्षेत्र के सराय हूसे निवासी मिथलेश कुमार (30) जिला पूर्ति कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। वह खागा में परिवार के साथ रहते हैं। परिजन ने पुलिस को बताया कि दो जुलाई की शाम कार्यालय से निकले थे। बारिश होने के चलते शहर के शादीपुर इलाके में रहने वाले दोस्त के घर रुक गए थे। तीन जुलाई की सुबह वह मार्निंग वॉक के लिए निकले और इसके बाद नहीं लौटे।
दफ्तर भी नहीं पहुंचे और परिवार से भी संपर्क टूट गया। परिजन ने शुक्रवार शाम सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और शनिवार को कार्यालय पहुंचकर सहकर्मियों से पूछताछ की। इसके बाद दोस्त के घर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में वह शादीपुर ओवरब्रिज की ओर जाते दिखे लेकिन आगे कैमरा नहीं मिला।
पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा समेत अन्य स्थानों पर तलाश शुरू कर दी है। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है। अचानक लापता होने से विभाग और परिजनों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
डीएसओ सुनील पुष्कर ने बताया कि वह दो जुलाई को काम के बाद कार्यालय से निकले थे। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं और सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है।