फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Josh-o-steam ahead with the tricolor unfurled

जोश-ओ-खरोश के साथ फहराया तिरंगा

Wed, 17 Aug 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 17 Aug 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Josh-o-steam ahead with the tricolor unfurled
कलेक्ट्रेट में सलामी लेते डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
कभी रिमझिम और कभी तेज बारिश के बीच सोमवार को आजादी का 70 वां जश्न धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से शुरू हुई बारिश पर राष्ट्र प्रेमियों का जज्बा हावी दिखा। न केवल सरकारी और अर्धसरकारी सेक्टर बल्कि स्कूली बच्चे भी मौसम की परवाह किए बिना राष्ट्रीय पर्व का हिस्सा बनने के लिए आयोजन स्थल तक पहुंचे। प्रभात फेरी में कदमताल मिला रहे स्कूली बच्चे राष्ट्रीयता का संदेश देते रहे।
विज्ञापन



बरसात में ही क्रास कंट्री रेस में युवा शामिल हुए। कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने आजादी की यह शाम सुरमयी कर दी। अमर उजाला फाउंडेशन और प्रधानाचार्य परिषद के ‘52 सेकेंड देश के नाम’ कार्यक्रम को सराहा गया।  
विज्ञापन



आठ बजते ही लहराने लगा तिरंगा- राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर सुबह ठीक आठ बजे सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया। डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दीवानी कचहरी में जिला जज वीरेंद्र श्रीवास्तव, विकास भवन में सीडीओ रामाश्रय, पुलिस लाइन में एसपी कलानिधि नैथानी, सदर अस्पताल में सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय ने तिरंगा फहराया। सदर अस्पताल में सीएमएस डॉ. ओपी द्विवेदी, जिला अस्पताल में डॉ. रेखारानी, बेसिक शिक्षा कार्यालय में बीएसए विनय कुमार, माध्यमिक शिक्षा दफ्तर में डीआईओएस नंदलाल ने झंडा फहराया।


शाल भेंट करते भावुक हुए डीएम  - जिला प्रशासन ने पांच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ खन्ना को शाल ओढ़ाते वक्त भावुक हो गए। उन्होंने युवाओं से स्वधीनता संग्राम सेनानियों के रास्ते पर चलने पर जोर दिया। डीएम ने महात्मा गांधी और अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर महापुरुषों को याद किया।


महादानी की कतार में 28 ने लिखाया नाम- राष्ट्रीय पर्व पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीएम ने किया। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में लगे शिविर में 28 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर  विकास विभाग के 18 और स्वास्थ्य विभाग से सात कर्मचारियों ने महादानी के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया। सीडीओ रामाश्रय, सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय, सीएमएस डॉ. ओपी द्विवेदी, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बीएन  पाठक मौजूद रहे।


बालिका कैडेट ने बांधा रक्षा सूत्र- जिले की 60 यूपी बटालियन एनसीसी की बालिका कैडेटों ने राष्ट्रीय पर्व पर जोश-ओ-खरोश दिखाने के साथ बालक कैडेटों को रक्षा सूत्र बांधा। बरसात की टपकती बूंदों के बीच कदमताल कर देश की रक्षा की सौगंध लेने वाले कैडेटों के जज्बे को कर्नल विभय मान सिंह बार-बार सलाम करते दिखाई दिए। समारोह में सेना में किशन मेहरोत्रा, सुरेश गुप्ता, संजीव अग्रवाल, अशोक तपस्वी ने कैडेटों की हौसला अफजाई की।


नहीं डिगा हौसला, बस बढ़ते गए कदम- स्वतंत्रता दिवस का खास उल्लास शिक्षण संस्थाओं में देखने को मिला। छात्र और छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाल कर राष्ट्र प्र्रेम का जज्बा दिखाया। श्रीमती सुंदरमती बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राम गोपाल गुप्त व प्रबंधक अशोक कुमार मौर्या के नेतृत्व में लंबी प्रभातफेरी निकाली गई।


राधानगर से हरिहरगंज रेलवे ओवरब्रिज होते हुए आईटीआई रोड, पटेल नगर चौराहा, शादीपुर चौराहा पहुंची प्रभात फेरी का इस्तकबाल होता रहा। किड्जी तथा आक्सफोर्ड विद्यालय की प्रभात फेरी में ‘नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं’ .... गीत पर कदमताल देखते बने।


चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखते बनी। विभिन्न मंचन के साथ सड़क सुरक्षा पर प्रतिभागियों का दिया गया संदेश आंख खुलवाने वाला रहा। ब्रिलियंट ओरियंटल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीयता का माहौल देखते बना। प्रिंसिपल वकील जाफरी के सानिध्य में देशभक्ति की धुन पर इस स्कूल के बच्चे थिरकते हुए भाईचारा का पैगाम देते नजर आए।


इसी प्रकार आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल, प्लेवे इंग्लिश मीडियम, जीपी कांवेंट इंग्लिश स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल, ज्ञानोदय शिक्षा निकेतन, राजकीय बालिका इंटर कालेज, महात्मा गांधी स्नाकोत्तर महाविद्यालय, मदर सुहाग इंटर कालेज और डॉ. भीम राव अंबेडकर राजकीय बालिका महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एनजीओ ने विचार गोष्ठी बुलाई:- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वयंसेवी संस्थाओं के दफ्तरों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। ह्यूमन राइट्स एंड कंज्यूमर फोरम ट्रस्ट के कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्रीराम अगिभनहोत्री ने ध्वजारोहण कर 15 अगस्त पर रोशनी डाली।

जन जागरण जागरुकता समिति व ग्लोबल एजुकेशनल डेवलेपमेंट सोसाइटी ने बहरामपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस पर गोष्ठी आयोजित कर राष्ट नायकों को याद किया। एजूकेशन एंड सोशल डेवलपेटमेंट सोसाइटी खखरेरू के प्रबंधक रईस अहमद ने आजादी पर रोशनी बिखेरी। नेहरू युवा केंद्र में जिला युवा समन्वयक हुस्न जहां ने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर विचार रखे।

पार्टी कार्यालयों मेें भी ध्वजारोहण:- स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियाें ने झंडारोहण किया। इन पार्टियों के फ्रंटल संगठनों ने राष्ट्रीय कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कांग्र्रेस के पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीसा खान ने गरीब और मजलूम तबके  के लिए काम कर आजादी के सही मायने समाज के सामने लाने की वकालत की।


भाजपा की देवीगंज में हुई गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष राजा सिंह कक्षवाह के साथ कार्यकर्ताओं ने आजादी का जश्न मनाया। भाजपा के पार्टी कार्यालय में भी ऐसा ही जशभन मना। उद्योग व्यापार मंडल ने लखनऊ बाईपास चौराहा पर आजादी की खुशियां मनाईं। इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मरीजों को बेहतर ट्रीटमेंट देने का आह्वान किया।


‘52 सेंकेड देश के नाम’- अमर उजाला फाउंडेशन और प्रधानाचार्य परिषद की ओर से आयोेजित 52 सेकेंड देश के नाम कार्यक्रम जिले में हुआ। सर्वोदय इंटर कालेज असोथर और जनता इंटर कालेज छिवलहा में हुए इस खास आयोजन में शिकरत करने वाले छात्र और छात्राओं ने राष्ट्र की तरक्की दिलाने का पैगाम दिया।


शादीपुर चौराहा में व्यापार मंडल की ओर से यह कार्यक्रम मनाया गया। दीपक तिवारी व आशीष सिंह छोटू के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। शार्प वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसाइटी की ओर से यह कार्यक्रम मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य आरके सैनी ने अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल को सराहा।  



भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा- सदर विधायक विक्रम सिंह की अगुवाई में आईटीआई मैदान से सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे तिरंगा यात्रा निकली। बाइकों पर सवार विधायक व युवाओं ने हाथ में तिरंगा और पार्टी का झंडा दोनों लेकर इस यात्रा को निकाला। पूरे शहर में भ्रमण कर देशभक्ति का जज्बा जगाने की कोशिश की गई। इसमें जनमेजय सिंह, धनंजय द्विवेदी, ऋषभ पटेल, मोनू पंडित, चेतन भदौरिया समेत कई उत्साही युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed