{"_id":"5f89e27f8ebc3e9ba3265a3f","slug":"job-by-private-company-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5889198179","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय छह कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय छह कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरी
विज्ञापन
फतेहपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय ने 28 अक्तूबर को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया है। मेले में प्रदेश स्तर की छह कंपनियां युवाओं को नौकरी के लिए चयन करेंगी। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को 27 अक्तूबर तक जिला सेवा योजन कार्यालय में पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के बाद अभ्यर्थी को मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा।
रोजगार मेले में टेस्को रिन्यूवेबिल एनर्जी सोल्यू, कल्याणी सोलर पावर, स्मार्ट टच इनफ्रस्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, स्कारपिक्स इंडिया, एजेक्ट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड, मगध एग्रो टेक कंपनियों के प्रतिनिधि बेरोजगारों को नौकरी के लिए चयन करेंगे। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक शैक्षिक योग्यता धारक कोई भी 35 वर्ष आयु तक के महिला पुरुष शामिल हो सकते हैं।
मेले में शामिल होने के लिए मास्क लगाकर अभ्यर्थी को आना होगा। जिला सेवा योजना अधिकारी उज्ज्वल सिंह ने बताया कि कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए इच्छुक व्यक्ति मेले में शामिल हो सकता है।