फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jewelry Worth 17 Lakhs, Including Cash, Stolen from Suitcase on Roadways Bus

Fatehpur News: रोडवेज बस में सूटकेस से नकदी समेत 17 लाख के जेवर चोरी

Thu, 04 Jun 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Jewelry Worth 17 Lakhs, Including Cash, Stolen from Suitcase on Roadways Bus
फतेहपुर। रोडवेज बस से लखनऊ जा रही महिला के सूटकेस से करीब 17 लाख के जेवर और 30 हजार रुपये नकदी चोरी हो गई। महिला को घटना की जानकारी लखनऊ पहुंचने के बाद हुई। पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के मंझूपुर गांव निवासी सरवन कुमार पांडेय की पत्नी रिचा पांडेय बहन और बच्चों के साथ सात मई को मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने लखनऊ जा रही थीं। रोडवेज बस स्टॉप पर एक युवक मिला जो लखनऊ जाने की बात कहकर बस की आगे वाली सीट पर बैठ गया। इसी सीट पर उनका सूटकेस रखा था।
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचने पर जब सूटकेस खोला गया तो जेवर और 30 हजार रुपये गायब थे। सूटकेस लॉक था। पीड़िता के अनुसार दो हार, कान की रिंग, सात अंगूठियां और मंगलसूत्र सहित नकदी चोरी हुई है। इनकी कीमत 17 लाख रुपये है। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed