फतेहपुर। प्राथमिक विद्यालयों के सुंदरीकरण व जर्जर भवनों के संबंध में सीडीओ सत्यप्रकाश ने अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक की।
ब्लाक स्तर के जर्जर भवनों की सूची बनाने के निर्देश दिए और बिजली विभाग के अधिकारियों को जिन स्कूलों में विद्युतीकरण नहीं हुआ है, उनको पूरा कराने को कहा। सीडीओ ने कहा कि जिले में करीब 278 जर्जर विद्यालय भवन हैं। इनकी सूची विकास खंडवार बनाकर सत्यापन कर सूची उपलब्ध कराई जाए ताकि नीलामी की कार्रवाई की जाए। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि एक भी विद्यालय बिना बिजली के नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक गांव के स्कूलों की जांच करा कर बिजली लगवाए। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह, जेई आरईएस, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई, पीडब्लूडी मौजूद रहे।