फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jam caused by BJP's car parked on the road

Fatehpur News: ये कैसा प्रदर्शन... सड़क पर खड़ीं भाजपाइयों की गाड़ी से लगा जाम

Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Jam caused by BJP's car parked on the road
फोटो-02- पटेल नगर चौराहे पर पुतला दहन के दौरान भाजपाइयों ने सड़क पर खड़ी कर दी गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन

फोटो-03- सड़क पर जलता रहा पुतला, लोग अगल-बगल से गाड़ी घुमाकर निकले। संवाद
क्रासर---
- भाजपा ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरोध पर किया पुतला दहन
- एक घंटे तक पुतला जलने से ट्रैफिक पर बुरा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। भाजपा ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरुद्ध शनिवार को पटेल नगर चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन भाजपाई इस दौरान नियमों का पालन करना भूल गए। सड़क पर ही जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों के वाहन खड़े किए गए। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई और जाम लग गया। बीच सड़क पर पुतला दहन से एक घंटे तक गाड़ियां इधर-उधर से गुजरती रहीं। हालांकि जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने सड़क से गाड़ियां हटाने के लिए बार-बार कहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल समेत पार्टी के पदाधिकारी व नेता दोपहर एक बजे पटेल नगर चौराहे पहुंचे। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरोध में नारेबाजी और सड़क पर पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नोट पकड़े जा रहे हैं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। कांग्रेस की गठबंधन सरकारें भ्रष्टाचार की गारंटी हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की गारंटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में लगभग आधे घंटे भाजपाई मौके पर मौजूद रहे। कांग्रेस और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच उनकी गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहीं, जिससे जाम लगा। वहीं, पुतला दहन के दौरान आग की लपटों से भाजपाइयों को भी एक बार बचना पड़ा। इन अव्यवस्थाओं से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। इसके बाद भाजपा नेता व पदाधिकारी चले गए। पुतला सड़क पर एक घंटे तक सुलगता रहा। इस बीच भी लोग इधर-उधर से निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने बताया कि गाड़ियों को बार-बार किनारे खड़ा करने के लिए कहा गया। ड्राइवर ने गाड़ी खड़ी कर दी। सड़क पर पुतला दहन करके उसे हटा देना चाहिए, ये सही बात है। इसका आगे ध्यान रखा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, पंकज त्रिपाठी, अमित शिवहरे, कुलदीप भदौरिया, सुनील राज, मनोज मिश्रा, संजय गुप्ता, सुनिधि तिवारी, अपर्णा गौतम समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed