{"_id":"6283b43af185b32708535e3e","slug":"jaanch-mahila-faasi-fatehpur-news-knp6972509146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशनाई के चलते ट्रैक्टर चालक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशनाई के चलते ट्रैक्टर चालक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। आशनाई के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उसका शव अमरूद के पेड़ से साड़ी के सहारे लटका मिला। मृतक के पिता ने बेटे की मौत के पीछे महिला से प्रेम प्रसंग बताया। पुलिस के मुताबिक मृतक ट्रैक्टर चालक था।
लुधौरा गांव निवासी केशनपाल परिवार के साथ पास के गांव गढ़ी में गंगा कटरी में रहते हैं। वहीं खेेतीबाड़ी करते हैं। उनका 25 वर्षीय पुत्र रिंकू निषाद ट्रैक्टर चालक था। केशनपाल ने बताया कि बेटे का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग था। वह अक्सर महिला से मोबाइल पर बातचीत करता था और उसके घर भी आता-जाता था।
इसी बात को लेकर पत्नी शकुंतला ने रविवार को बेटे को फटकार लगाई थी। इसके बाद रिंकू घर से निकलकर उसी महिला के घर रहने चला गया। सोमवार रात पंजाब में नौकरी करने वाले महिला के पति का फोन आया।
विज्ञापन
उसने बताया कि रिंकू से पत्नी का विवाद हुआ है। जिसके बाद घर से रिंकू चला गया है। वह लोग बेटे को खोजने निकले। आसपास कोई पता नहीं लगा। मंगलवार को गांव के बाहर अमरूद के पेड़ पर साड़ी के फंदे से बेटे का ग्रामीणों ने सुबह शव लटकता देखा।
मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर आने पर जांच की जाएगी।