{"_id":"6144eb268ebc3e21305b8429","slug":"jaam-fatehpur-news-fatehpur-news-knp652816776","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा-कानपुर हाइवे पर जाम बना नासूर, 15 घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा-कानपुर हाइवे पर जाम बना नासूर, 15 घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन
बहुआ। बांदा-कानपुर हाईवे गड्ढों में तब्दील होने से दो दिन से लगातार जाम लग रहा है। मार्ग पर ललौली से महाखेड़ा, कीर्तिखेड़ा, अजमतपुर, खुरमानगर, शिवरी तक गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक करीब 15 घंटे जाम लगा रहा। इससे वाहन रेंगते रहे। दिन में जाम खुलता व थोड़ी देर में दोबारा लग जाता। जिससे राहगीर परेशान रहे।
महाखेड़ा गांव के सामने जाम बार-बार लगता रहा। ओवरलोड वाहनों से सड़कें जगह- जगह ध्वस्त होकर बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। हाईवे के गहरे गड्ढों में आये दिन वाहन फंसकर जाम का कारण बन रहे हैं। इन गांव के पास हाईवे के गहरे गड्ढे में मौरंग लदे ट्रक फंसने से लंबा जाम लग गया।
चालकों ने ट्रकों को पहले निकलने की होड़ में आड़ा तिरछा खड़ा कर दिया। इससे रात भर जाम लगा रहा। जिसमें रोडवेज बसें भी फंसी रहीं। महाखेड़ा निवासी ज्ञान सिंह, अर्जुन सिंह, राजेन्द्र कुमार, रजोल चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, श्रीओम ने बताया कि कि ओवरलोड वाहनों से हाईवे में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों ने गड्ढे में गिट्टी नहीं डलवाई और न ही सड़क की पैचिंग करवाई है। इससे लोगों का सड़क से निकलना दूभर है। गड्ढों में आये दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं ट्रक पलटने से जाम लगना अब आम बात हो गई है। ललौली पुलिस ने दोपहर बाद जाम को कई बार खुलवाया।