फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ITI Road dragged student beaten

आईटीआई रोड पर छात्र को घसीटकर पीटा

Wed, 14 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 14 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
ITI Road dragged student beaten
मारपीट की घटना को देखती रोड पर खड़ी भीड़। - फोटो : Amar ujala
आईटीआई रोड पर मंगलवार की शाम सरे राह छात्र को घसीटकर आधा दर्जन अराजकतत्वों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। लोगों की भीड़ इसे फिल्म की शूटिंग की तरह देखती रही। आरोप है कि हमलावर पहले भी शहर में कई बार मारपीट की घटनाएं कर चुके हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


शहर के पनी मोहल्ला निवासी आदिल कोचिंग पढ़ने के लिए आईटीआई रोड आया था। यहां से पटेल नगर की ओर जा रहा था। चौराहे के पहले वाली गली आईटीआई रोड पर अचानक हमलावर निकले और छात्र को गली में घसीट ले गए। यह देखकर इलाकाई लोगों की भीड़ पहुंच गई। अराजकतत्वों को देखकर कोई भी पिट रहे छात्र को बचाने नहीं पहुंचा। भीड़ तमाशे की तरह मारपीट देखती रही। गली से लेकर सड़क तक भीड़ जमा होने से जाम लग गया। आरोपी छात्र को काफी देर तक पीटने के बाद धमकाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि आदिल की तहरीर पर भानू प्रताप समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed