फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   It is necessary to buy market goods along with ration.

Fatehpur News: राशन के साथ बाजार का सामान लेना जरूरी

Thu, 18 Apr 2024 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 18 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to buy market goods along with ration.
फतेहपुर। सरकार के निर्देश राशन उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहे हैं। कोटेदार राशन देने के लिए उपभोक्ता पर बाजार की घरेलू उपयोग वाली वस्तुएं भी लेने का दबाव बना रहे हैं। कोटेदार गेहूं, चावल के साथ घरेलू सामान के नाम पर चाय की पत्ती, साबुन व डिटर्जेंट पाउडर बेच रहे हैं। सामान नहीं लेने पर राशन नहीं देने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन

कोटेदार की माली हालत बेहतर बनाने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से दैनिक उपयोग की वस्तुएं बेचने के लिए सरकार ने अनुमति दे दी है। वह 25 तरह के दैनिक उपयोग के घरेलू सामान बाजार से खरीदकर अपने कार्डधारकों को दे सकते हैं। इसकी आड़ में कोटेदारों ने सामान बेचने के नाम पर रेट मनमाने निर्धारित कर दिए हैं। एक किलों डिटर्जेंट पाउडर, तीन साबुन व 10 रुपये की चाय पत्ती पैकेट के लिए सौ रुपये की रकम ले रहे हैं। वर्तमान में जिले की 1098 सार्वजनिक राशन दुकानों से पांच लाख दो हजार उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण होता है। इस बार अप्रैल में उपभोक्ताओं को गेहूं व चावल ही बांटा गया। उसके साथ सौ रुपये का घेरलू सामान जरूर जोड़ दिया गया, जो रुपये लेकर नहीं गए। उन्हें बिना राशन लौटना पड़ा। नई व्यवस्था से राशनकार्ड धारक भी हतप्रभ हैं।
विज्ञापन


फोटो-35-कांशीराम कालोनी निवासी शारदा देवी ने बताया कि राशन लेने के लिए कोटेदार के पास गईं। कोटेदार ने 100 रुपये में तीन सामान देने की बात कही। उसके बाद राशन के साथ एक किलो डिटर्जेंट पाउडर, तीन साबुन व एक चाय पत्ती का पैकेट खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-36-कांशीराम कालोनी के गरीबे ने बताया कि कोटा में चावल व गेंहू निशुल्क मिला लेकिन साबुन व डिटर्जेंट का सौ रुपये लिया गया। इसका भी पैसा नहींं लिया जाना चाहिए। जिनके पास पैसे न हो, वह क्या करेंगे।

--कोट्स--
सरकारी राशन की दुकानों में 25 दैनिक उपयोग की वस्तुओं को बेचने का शासन से निर्देश मिले हैं। यह सामान सरकार के नहीं है। कोटेदार बाजार से सामान लेकर बेच सकते हैं। अभय सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed