फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   , "Isha stood first

‘मन की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ में ईशा आई प्रथम

Fri, 20 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
, "Isha stood first
प्रधान डाकघर में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते डाक अधीक्षक हरिशंकर लाल। - फोटो : Amar ujala
 ‘बच्चों के मन की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ शीर्षक में हुई प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को डाक अधीक्षक हरिशंकर लाल ने सम्मानित किया। 13 नवंबर 2016 को प्रधान डाकघर में पत्र लेखन प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के 91 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन


बच्चों के पत्रों को कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल कानपुर के माध्यम से चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तर प्रदेश परिमंडल लखनऊ भेजा गया था। मूल्यांकन के फतेहपुर मंडल के तीन बच्चों को चयनित किया गया। इसमें चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की छात्रा ईशा श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार महर्षि विद्या मंदिर की इरा शुक्ला ने द्वितीय और निधि द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डाक अधीक्षक ने बच्चों को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक रामेश्वर बाजपेई, पोस्टमास्टर केपी सिंह, स्टेनो विवेक कुमार, लेखाकार नरेश चंद्र, सुधीर कुमार, श्याम बाबू, दीपांशू, मनीष पाठक, जंग बहादुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed