फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Investigation team reconstructs evidence of Yogendra murder case

योगेंद्र हत्याकांड से जुड़े सबूतों पर टीम ने किया मंथन

Tue, 19 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Investigation team reconstructs evidence of Yogendra murder case
खागा। कालेज प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले में सोमवार को फील्ड यूनिट व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बार फिर घटनास्थल का विधिवत निरीक्षण किया। इसके बाद कोतवाली में पुलिस ने घटना से जुड़े सभी सबूतों पर मंथन किया। बीस दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक खुलासा करने में नाकाम है।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे के ब्राह्मण टोला निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह डिग्री कालेज के प्रबंधक थे। 29 अक्तूबर की रात नौबस्ता रोड स्थित सुमन मैरिज हाल की पार्किंग में किसी ने योगेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 30 कि सुबह उनका शव उनकी कार के अंदर मिला था। पुलिस ने इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। तब से लेकर अब तक पुलिस मामले की जांच में लगी है। अभी तक वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। सोमवार को जिले से फील्ड यूनिट टीम कोतवाली पहुंची और घटनास्थल से मिले सबूतों व टीम ने उठाए गए प्रिंट को लेकर मंथन किया। टीम ने सुमन मैरिज हॉल में घटनास्थल का विधिवत निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed