{"_id":"66ca163b4da28c3c2e05e466","slug":"investigation-into-suspended-excise-officer-begins-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-120109-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: निलंबित आबकारी अधिकारी की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: निलंबित आबकारी अधिकारी की जांच शुरू
विज्ञापन
फतेहपुर। रिश्वत लेने की शिकायत में निलंबित पूर्व आबकारी अधिकारी सुरेश कुशवाहा के खिलाफ सीओ सिटी सुशील दुबे ने जांच शुरू की है। सीओ ने जांच में बयान देने और शिकायतकर्ता को सभी थानों में पत्राचार कर बुलाया है। शिकायतकर्ता का कोई पता नहीं दर्ज था।
सीओ सिटी ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सुरेश कुशवाहा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत शिवलोचन ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र रिश्वत लेनदेन की पेनड्राइव, रजिस्ट्री डाक के जरिए की थी। इसके बाद सुरेश कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। प्रार्थना पत्र में शिवलोचन पुत्र रामगोपाल निवासी फतेहपुर ही अंकित है। इसी वजह से आवेदक से संपर्क नहीं हो सका। आवेदक शिवलोचन के बयान पर विवेचना का निस्तारण किया जाना है। इसके अलावा भी अन्य के भी मुकदमे संबंधी जानकारी व बयान दर्ज किए जाएंगे। संबंधित साक्ष्य व बयान पांच दिन तक सीओ सिटी कार्यालय में पहुंचकर अंकित करा सकते हैं।