फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   intimidation of the opposition is a threat to democracy

Fatehpur News: विपक्ष को डराना, धमकाना लोकतंत्र के लिए खतरा

Sat, 01 Apr 2023 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
intimidation of the opposition is a threat to democracy
फोटो- 23- पार्टी कार्यालय में वार्ता करते कांग्रेस जिलाध्यख अखिलेश पांडेय
विज्ञापन

विपक्ष को डराना, धमकाना लोकतंत्र के लिए खतरा
- पार्टी कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कांग्रेस पार्टी कार्यालय जीटी रोड में जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने वार्ता में कहा कि सवाल पूछने वाले राहुल गांधी की आवाज संसद में चुप कराने के इरादे से सदन की सदस्यता को आयोग्य करार देना एक षड़यंत्र है। लोकतंत्र का गला घोटना और विपक्ष को डराना, धमकाना यह देश के लिए नुकसानदायक है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी का शेयर तेजी से गिरा। उन्होंने कहा कि अडानी के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए कैसे आए, इन सवालों के जवाब न तो भाजपा नेता दे रहे हैं और न ही जिम्मेदार। इसके बदले कहा जा रहा है अड़ाने पर हमला भारत पर हमला है। इस मुद्दे को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश भाजपा द्वारा की जा रही है। राहुल गांधी खुद किसानों, मजदूरों, गरीबों, नौजवानों और महिलाओं की आवाज बन चुके हैं। इस मौके पर सुधाकर अवस्थी, शिवाकांत तिवारी, मोहसिन खान, संतोष कुमार शुक्ला, वीरेंद्र सिंह चौहान, पंकज गौतम, वीरेंद्र गुप्ता, आकाश निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed