{"_id":"65fb310a4b9ab6c545098624","slug":"inspectors-ruckus-from-road-to-nursing-home-video-goes-viral-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-112869-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दरोगा का रोड से लेकर नर्सिंग होम तक हंगामा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दरोगा का रोड से लेकर नर्सिंग होम तक हंगामा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र में एक नर्सिंग होम की कर्मचारी युवती के साथ सड़क पर रात में चेकिंग के बहाने बिना वर्दी में दरोगा पर परेशान करने और हंगामा काटने का आरोप लगा है। युवती को रास्ते में रोककर पूछताछ करने का वीडियो भी वायरल हुआ है। गलती का अहसास होने पर बुधवार सुबह दरोगा ने संचालक से माफी भी मांगी है। नर्सिंग होम कर्मी युवती ने मामले की पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने शिकायती पत्र में बताया कि वह साइनस हास्पिटल व ट्राॅमा सेंटर नौबस्ता बाईपास में काम करती है। मंगलवार रात एक महिला मरीज के आने पर वह नर्सिंग होम गई थी। महिला मरीज को देखने के बाद नर्सिंग होम कर्मी सुनील के साथ रात करीब 12 बजे घर जा रही थी। नौबस्ता कुंभीपुर मोड़ पर सफेद कार सवार चार पुलिस कर्मी बिना वर्दी में मौजूद थे। बाइक रोकवाकर पूछताछ करने लगे।
परिचय देने पर बिना वर्दी दरोगा ने नर्सिंग होम में गर्भपात कराने का आरोप लगाया। पिता से बात कराने पर मोबाइल छीन लिया। वह लोग नशे में थे। उन्हें धमकी देकर चौकी आने को बोला। इसी वजह से वह लोग सीधे गांव चले गए। इधर, कुछ देर बाद दरोगा अपने सहकर्मियों के साथ नर्सिंग होम पहुंचे। जहां नर्सिंग कर्मियों के साथ अभद्रता की। कोतवाल के पहुंचने के बाद दरोगा लौटे। नर्सिंग होम संचालक डाॅ. डीके सिंह ने बताया कि दरोगा का सुबह फोन आया है। कहा कि वह घटना को लेकर शर्मिंदा हैं। दरोगा का युवती से व्यवहार गलत रहा है। एसपी ने खागा सीओ को मामले की जांच सौंपी है।