{"_id":"69b99c3a92a88ee71a0a5f62","slug":"inset-decision-to-enhance-png-gas-connections-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-151153-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसेट: पीएनजी गैस कनेक्शनों को दें बढ़ावा का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसेट: पीएनजी गैस कनेक्शनों को दें बढ़ावा का निर्णय
विज्ञापन
फतेहपुर। एलपीजी रसोई गैस संकट को देखते हुए पूर्ति विभाग ने पीएनजी गैस कनेक्शनों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदक को भवन के स्वामित्व के प्रमाण के साथ आवेदन करने पर कनेक्शन आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इंद्रप्रस्थ कंपनी शहर में अभी भी करीब 24 हजार घरों में आपूर्ति दे सकती है। जिला पूर्ति कार्यालय में मंगलवार को हुई इंद्रप्रस्थ कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक में बताया गया कि कनेक्शन लेने के लिए आवेदक को बिजली बिल, पानी का बिल, हाउस टैक्स की रसीद में किसी एक के साथ आवेदन करना होता है। डीएसओ सुनील पुष्कर ने बताया कि कानपुर, फतेहपुर एवं हमीरपुर के डिप्टी मैनेजर अमितधर को कनेक्शन आवंटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फतेहपुर में पीएनजी कनेक्शन के लिए अरुण कुमार से संपर्क कर सकते हैं। जनपद में कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी एकमुश्त 7000 रुपये है, जो कनेक्शन कटवाने पर वापस की जाती है। 31 मार्च 2026 तक विशेष योजना के तहत सिक्योरिटी धनराशि केवल 5000 भुगतान पर कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गैस उपभोग पहले बिल में 500 रुपये की छूट भी दी जा रही है। प्रबंधक ने बताया कि जनपद में पीएनजी की दर 47.95 रुपये प्रति एससीएम है, जो एलपीजी से सस्ती है।
इन नंबरों पर करें संपर्क
9369789084, 9015453626, 8318674298, 7985842160, 6392764836, 9871170589
विज्ञापन
इन नंबरों पर करें संपर्क
9369789084, 9015453626, 8318674298, 7985842160, 6392764836, 9871170589