{"_id":"6040f00a8ebc3ee94b35d606","slug":"inpaction-dig-pac-fathepur-news-build-discipline-fatehpur-news-knp61551450","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन तालाब में श्रमदान करने वाले जवानों को मिली उत्तम प्रवृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन तालाब में श्रमदान करने वाले जवानों को मिली उत्तम प्रवृष्टि
विज्ञापन
फतेहपुर। जवान समय व अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी करें। यह बात गुरुवार को 12वीं वाहिनी पीएसी लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी रामलाल वर्मा ने सैनिक सम्मेलन के दौरान कही।
गुरुवार को 12वीं वाहिनी का निरीक्षण करने पहुंचे कानपुर अनुभाग पीएसी डीआईजी पुलिस माडर्न स्कूल के पास बनाए गए नए गेट का उद्घाटन किया।
इसके बाद गैस गोदाम, बैरिकेडिंग, नवीन जलाशय, पक्की नाली निर्माण, बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत, बच्चों के पार्क, पीएसी अस्पताल, मयूर उपवन, रेडियो शाखा, प्राचीन जलाशय, परिवहन शाखा, मनोरंजन गृह, बैरक, सीपीसी कैंटीन, चक्की राशन शॉप, महिला कल्याण केंद्र, जलपान गृह, मंदिर, भोजनालय, आरओ प्लांट, सैलून शॉप, प्रशासनिक भवन, क्वार्टर गार्ड का एक-एक करके निरीक्षण किया।
पीएसी अस्पताल में भर्ती जवानों को फल बांटे। डीआईजी ने साफ सफाई की प्रशंसा की। इसके बाद सैनिक सम्मेलन में भाग लिया।
यहां जवानों ने कोई समस्या नहीं बताई। डीआईजी ने प्राचीन तालाब के सौंदर्यीकरण में श्रमदान करने वाले जवानों की सर्विस बुक में उत्तम प्रविष्टि अंकित की।
इस मौके पर सेनानायक एपी सिंह, सैन्य सहायक अरशद जमाल सिद्दीकी, शिविर पाल वेदमणि मिश्र, सूबेदार मेजर सुनील सिंह, पीएसी सेनानायक पीआरओ कलामुद्दीन शाह मौजूद रहे।