Fatehpur: मासूम बेटे के फावड़े से किए थे टुकड़े,हत्यारोपी पिता को जेल भेजा, पूछताछ में बदलता रहा बयान
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने तीन साल के बेटे की निर्ममता से हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मासूम बेटे की हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी हर बार बयान बदलता रहा है। उसकी निशानदेही में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।
थाना क्षेत्र के चितिसापुर गांव के सुुबाही बाग निवासी चंद्र किशोर लोधी लुधियाना 25 जनवरी की रात तीन साल के बेटे राज को घर से ले गया था। खेत में फावड़े से काटकर उसकी हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को खेत में गड्ढा खोदकर छिपाया था।
पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी बयान बदलता रहा है। मानसिक हालत बिगड़ी होने का नाटक कर रहा है। पत्नी पर निराधार आरोप लगाकर हत्या की वजह बता रहा है।
इसके अलावा जायदाद में भतीजों का हिस्सेदार होने की वजह से बेटे की हत्या करना कह रहा है। आरोपी को जेल भेजा गया है। विवेचना की जा रही है। बता दें कि थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने तीन साल के बेटे की निर्ममता से हत्या कर दी। उसके फावड़े से मासूम के तीन टूकड़े करके खेत में दफना दिया था।