फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Infectious disease increasing in Vidhatipur, 16 new patients found

Fatehpur News: विधातीपुर में बढ़ रही संक्रामक बीमारी, 16 नए मरीज मिले

Fri, 02 Aug 2024 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Infectious disease increasing in Vidhatipur, 16 new patients found
असोथर। नगर पंचायत के वार्ड विधातीपुर में संक्रामक बीमारी का प्रकोप थम नहीं रहा है। गुरुवार को पहुंची स्वास्थ्य टीम को 16 नए मरीज मिले। इनमें दो को गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

विधातीपुर में उल्टी, दस्त, डायरिया ने पैर पसार लिया है। हर दूसरे घर में बीमारी से ग्रसित मरीज हैं। गांव में अब तक 24 से अधिक मरीज बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें 12 से अधिक शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। संक्रामक बीमारी से अब तक बच्ची समेत दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। सीएमओ के हस्तक्षेप पर स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है, लेकिन बीमारी पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर दवा बांट रही है। उधर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने गुरुवार को भी विधातीपुर में नालियों की साफ सफाई और ब्लीचिंग, एंटी लार्वा व फागिंग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में डॉ. केके सिंह, डॉ. अब्दुला जिला महामारी विज्ञानी के साथ पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज गुप्ता गुरुवार को मौके पर पहुंचे। डाॅक्टरों ने बताया कि गंदगी, जलभराव और दूषित पानी पीने से विधातीपुर में संक्रामक बीमारी फैली हैं। टीम ने आगाह किया कि 4 नंबर हैंडपंप का पानी न पीएं। इंडिया मार्का हैंडपंप या आरओ का फिल्टर पानी ही पीएं।

--------------
-------------
मिले नए मरीज
अरविंद (6) पुत्र राकेश पासवान, अर्जुन (5) पुत्र राकेश पासवान, शनि (4) पुत्र मुकेश कुमार, मधु (3) पुत्र जयचंद्र, ऋतिक (3) पुत्र जयचंद्र, मोना (11) पुत्री रामशंकर, सलोनी (10) पुत्री रामशंकर, रामशंकर (40) पुत्र सुंदर, पियल (5) पुत्री घनश्याम पासवान, आयुष (2) पुत्र घनश्याम, लवकुश (10) पुत्र सुरेश कुमार, काव्या देवी (3) पुत्री गोलू पासवान, दीपिका (3) पुत्री अमरपाल निषाद के अलावा सनी और काजल को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed