{"_id":"6cc32b574749e2bbc715d6814f485caf","slug":"in-train-accident-two-people-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन हादसे में दो लोगों की कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन हादसे में दो लोगों की कटकर मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही दुर्घटनाएं रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुईं। हादसों की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
जरा सी जल्दबाजी में दो लोगों को जान गंवानी पड़ी। बांदा जिले बबेरु थाना क्षेत्र के मियां बसौली निवासी गंगू आरख का पुत्र बाला प्रसाद (25) गुरुवार की सुबह अपनी मां रामकली को डाक्टर को दिखाने आया था।
विज्ञापन
दवाएं लेकर दोनों घर लौट रहे थे। हरिहरगंज क्रासिंग पार करते समय बाला प्रसाद डाउन लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रेन के गुजरने के बाद युवक का पटरी में क्षत विक्षत शव मिला।
विज्ञापन
हादसा देखकर रामकली का हाल बेहाल हो गया। आंखों के सामने ही बेटे का शव देखकर बदहवास हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी तरह जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले रामकोट थाना क्षेत्र निवासी शेर सिंह का पुत्र प्रीतम सिंह अपने साथियों के साथ जिले में प्राइवेट नौकरी करता था।
वे दोपहर को वापस घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिये स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन किनारे लघुशंका करने के लिए प्रीतम गया था।
वह वापस तीन नंबर प्लेटफ ार्म आ रहा था। रेलवे पटरियां पार करते समय अचानक आई राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे से साथ के लोगों में कोहराम मच गया।
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि लगातार चेतावनी व जागरूकता के बाद भी यात्री सीधे रेलवे ट्रैक पार करते हैं और जान गवां बैठते हैं।