{"_id":"66db7a1eacb810dc050d85d4","slug":"in-the-theft-of-rs-450-lakh-saraf-confessed-to-buying-jewelery-worth-rs-42-thousand-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-120828-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 4.50 लाख की चोरी में सराफ ने 42 हजार के जेवर खरीदना कबूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 4.50 लाख की चोरी में सराफ ने 42 हजार के जेवर खरीदना कबूला
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी अजय प्रताप सिंह के घर से लाखों की चोरी में पकड़े गए सराफ ने चोरी जेवरातों की कीमत करीब 52 हजार रुपये बताई है। जेवरात 42 हजार रुपये में खरीदना कबूला है।
कारोबारी अजय प्रताप सिंह के घर में कर्मचारी का काम करने वाले पड़ोसी रुद्र सिंह, पुष्कर यादव, सचिन सिंह ने चोरी की थी। चोर चार लाख 50 हजार के जेवर व करीब 15 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए थे। चोरी का वीडियो भी मिला है। उन्होंने माल सराफ शिवा उर्फ झूरी गुप्ता को बेचा था। राधानगर पुलिस ने शिवा को पकड़ा है। उसने तीनों से 52 हजार कीमत के जेवरात 42 हजार में खरीदना कबूला है। प्रभारी निरीक्षक आरके पटेल ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। उनसे ही जेवरातों का सही पता लग सकेगा।